अफगानिस्तान मे उथल पुथल का सामरिक असर

अफगानिस्तान और भारत एक दूसरे के पड़ोस में स्थित दक्षिण एशियाई क्षेत्रिय सहयोग संगठन (दक्षेस) के दो सदस्य हैं। महाभारत काल में अफगानिस्तान के गांधार (वर्तमान में कंधार) की राजकुमारी का विवाह हस्तिनापुर (वर्तमान दिल्ली) के राजा धृतराष्ट्र से हुआ था। 21वीं सदी में तालिबान के पतन के बाद से भारत ने अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाई है। 4 अक्टूबर 2011 को दोनो देशों के मध्य हुई बैठक में सामरिक मामले, खनिज संपदा की साझेदारी और तेल और…